जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार में 11वीं गढ़वाल राइफल्स का स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान गौरव सेनानियों ने वीर शहीदों के योगदान को याद करते हुए सदैव देश हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
शिब्बूनगर में स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्थापना दिवस पर 11वीं गढ़वाल राइफल्स के वीरता व शौर्य गाथा को याद किया गया। गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट के मेजर साजिद मंजूर, संस्था के अध्यक्ष जगमोहन सिंह गुसांई व राम सिंह ने बलिदानी सैनिकों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मेजर साजिद मंजूर ने बटालियन के वीरता व शौर्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कहा कि बटालियन ने युद्ध भूमि में अपनी वीरता व शौर्य का प्रदर्शन किया। कहा कि देश बलिदानी सैनिकों को हमेशा याद करता रहेगा। इस मौके पर गौरव सैनानियों के स्वजनों ने विभिन्न लोग गीतों पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी।