पेशावर कांड के महानायक को किया याद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पेशावर कांड के माहनायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की 45वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि समाज हित में दिया गया गढ़वाली का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।
मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील परिसर स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा के समक्ष एकत्र हुए। गढ़वाली की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नेताओं ने कहा कि पेशावर में देश की आजादी के लिए लड़ रहे निहत्थे पठानों पर गोली चलाने से मना कर उन्होंने अप्रतिम साहस का परिचय दिया था। इसके बाद उन्हें वीर चंद्र सिंह गढ़वाली नाम मिला। उनके जीवनवृत्त पर प्रकाश डालते हुए उनके नाम पर चलाई जा रही योजनाओं पर भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी कोटद्वार के अध्यक्ष संजय मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह बिष्ट, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय रावत, प्रदेश महासचिव बृजपाल सिंह नेगी, सेवादल अध्यक्ष महावीर सिंह रावत, कोषाध्यक्ष सुदर्शन रावत, पूर्व प्रधान लक्ष्मी नेगी, जानकी बुडाकोटी, मधु शर्मा, शहनाज शमशी, प्रीति, ज्योति, लता, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रमोहन खर्कवाल, विजय नारायण, चन्द्र मोहन, सतेंद्र सिंह नेगी, दान सिंह रावत, राजन चाल्र्स, उम्मेद सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *