जयंती पर पेशावर कांड के महानायक को किया याद

Spread the love

कांग्रेस ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को दी श्रद्धांजलि
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: पेशावर कांड के महानाक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गढ़वाली को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कहा कि समाज हित में दिए गए गढ़वाली के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
रविवार को पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी व महापौर हेमलता नेगी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील परिसर में एकत्रित हुए। यहां कार्यकत्र्ताओं ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्होंने श्रद्धांजलि दी। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली बहुआयामी प्रतिभा के धनी थी। सेना में रहते हुए वीर चंद्र सिंह गढवाली ने अपनी वीरता एवं शौर्य का परिचय दिया। कहा कि देश को आजाद करने में वीर चंद्र सिंह गढवाली की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने निहत्थे पठानों पर गोली चलाने से इंकार कर दिया था। जिस पर अंग्रेज सरकार ने उन्हें जेल भेज दिया था। उन्होंने जेल में रहकर कई प्रताड़नाए सही। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, विधानसभा अध्यक्ष साबर सिंह नेगी, विजय नारायण, विजय रावत, पंकल खत्री, धीरेंद्र बिष्ट, महावीर सिंह रावत, बलवीर सिंह रावत, सुनील सेमवाल, सरदार महेंद्र सिंह, छात्रसंघ अध्यक्ष अंकुश घिल्डियाल, हिमांशू बहुखंडी, प्रवीन रावत मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *