पुलवामा के शहीदों को किया याद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पुलवामा दिवस की सातवीं वर्षगांठ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने शहीदों को याद किया। कहा कि पुलवामा में भारतीय सेना के चालीस सैनिक शहीद हो गए थे। देश की रक्षा में दिए गए सैनिकों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
मालवीय उद्यान स्थित कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व प्रदेश महामंत्री रंजना रावत ने कहा कि देश की रक्षा में दिए जा रहे सैनिकों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कहा कि पुलवामा घटना को केंद्र सरकार की एजेंसियों की भारी चूक माना गया। लेकिन, अभी तक केंद्र सरकार देश को जानकारी देने में असफल साबित हो रही है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में आरडीएक्स कहां से आया। कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से आतंकवाद का विरोध करती रही है। कहा कि देश की सेना की किसी भी आतंकी हमले का मुंहतोड़ देने के लिए हमेशा तैयार रहती है। इस मौके पर पातीराम ध्यानी, बलबीर सिंह रावत, रमेश चंद्र खंतवाल, प्रेम सिंह पयाल, रणवीर सिंह रावत, प्रदीप नेगी, सुरेंद्र सिंह रावत, लक्ष्मी चौहान, कृपाल सिंह, डा. विनोद नेगी, देवेंद्र रौथाण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *