जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : 26 असम राइफल्स का 39वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान सदस्यों ने देश की रक्षा में अपना बलिदान देने वाले वीर शहीदों के योगदान को याद किया।
पदमपुर स्थित एक बारात घर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि देश की सीमा पर खड़े वीर सैनिकों के कारण ही आज हम देश में सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस मौके पर असम राइफल्स पूर्व सैनिक कल्याण संगठन के अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, शोभन सिंह नेगी, कृष्ण चंद्र, प्रेम वल्लभ, अनूप नेगी, पूरन सिंह आदि मौजूद रहे।