वीर सैनिकों के बलिदान को किया याद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार में 19वीं गढ़वाल राइफल्स के पूर्व सैनिकों ने यूनिट का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान देश की रक्षा में बलिदान देने वाले वीर सैनिकों के योगदान को याद किया गया। कहा कि देश की रक्षा के लिए दिया जा रहा सेना का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।
कार्यक्रम का शुभारंभ गौरव सेनानी संगठन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह नेगी ने किया। पूर्व सैनिकों ने बलिदानी सैनिकों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। वक्ताओं ने कहा कि एक सैनिक अपने घर से दूर रहकर देश सेवा में लगा रहता है। सेवानिवृत्ति के बाद भी पूर्व सैनिक अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करता रहता है। कहा कि सभी पूर्व सैनिकों को समाज हित में कार्य करना चाहिए। साथ ही देश की एकता व अखंडता के प्रति भी सजग रहना चाहिए। इस मौके पर राम सिंह रावत, जगत सिंह बिष्ट, ताजबर सिंह बिष्ट, जयकृत सिंह रावत, हरपाल सिंह गुसांई, यतेंद्र, मदन सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *