शहीद दिवस पर भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को किया याद

Spread the love

 

पिथौरागढ़। कच्चाहारी कुटी में शहीद भगत सिंह,राजगुरु,सुखदेव की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान युवाओं ने शहीदे आजम भगत सिंह के विचारों पर चलने का संकल्प लिया।
पिथौरागढ़ में शहीद भगत सिंह,राजगुरु व सुखदेव की पुण्यतिथि पर श्रद्घा-स्मरण कार्यक्रम हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि प्रमिला बोहरा ने कहा कि देश की आजादी के लिए कई वीर सपूतों ने अपने प्राणों की कुर्बानी दी,जिसमें से भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु भी एक हैं। अंग्रेजी हुकूमत की खिलाफत करते हुए उन्होंने ‘पब्लिक सेफ्टी और ट्रेड डिस्ट्रीब्यूट बिल के विरोध में सेंट्रल असेंबली में बम देंके थे। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और 23 मार्च को फांसी दे दी गई। स्वामी गुरुकुलानंद कच्चाहारी ने कहा कि देश की आजादी में तीनों क्रांतिकारियों का अहम योगदान है। इस दौरान ड़तारा सिंह,दीपा जोशी,किरण चंद,दिनेश भट्ट,रेखा जंग,सोनू बिष्ट,रोहित फुलेरा,गौरव,नीरज,राधिका मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *