डीपीराय व आरके दत्त को किया याद

Spread the love

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: गुरुवार को अभियंता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की स्थानीय इकाई से जुड़े अभियंताओं ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान सदस्यों ने इं डीपीराय एवं इं आरके दत्त की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के अंतर्गत सभी अभियंता सुबह लोनिवि परिसर स्थित महासंघ भवन में एकत्रित हुए। तत्पश्चात आयोजित सभा में इं. डी पी राय एवं इं. आर के दत्त की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम के पश्चात सभी अभियंता बेस अस्पताल पहुंचे जहां महासंघ के आह्वान पर आयोजित रक्तदान शिविर में सभी ने रक्तदान किया। रक्तदान के बाद आयोजित सभा में भारत रत्न डा. एम. विश्वैसरैया को याद किया गया और उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही अभियांत्रिकी शाखा की ओर से किए गए कार्यों का वाचन किया गया। कार्यक्रम में सेनि. अभियंता इंसाफुल्लाह खान मुख्य अतिथि और अभियंता दिनेश रावत विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में महासंघ से जुड़े सभी अभियंता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *