स्व. जवाहर लाल नेहरू को किया याद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरू की पुण्य तिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने कहा कि स्व. जवाहर लाल नेहरू एक महान राजनेता थे। इस दौरान सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, जिला उपाध्यक्ष महावीर सिंह रावत, यूथ कांग्रेस विधान सभा अध्यक्ष विजय रावत, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, राजा पंवार, विजय माहेश्वरी, विनोद अग्रवाल, रजनीश उप्पल, सुदर्शन रावत, जितेंद्र भाटिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *