125वीं जयंती पर किया नेताजी सुभाष चंद्र बोस को याद

Spread the love

रुद्रपुर। देश के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 125वीं जयंती को आज पराक्रम दिवस के रूप में मनाते हुए विधायक राजकुमार ठुकराल ने शहर के संजय नगर खेड़ा में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान विधायक ठुकराल ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने देश की आजादी में जो योगदान दिया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके महान त्याग और बलिदान की बदौलत देश गुलामी की जंजीरों से मुक्त हुआ। विधायक ठुकराल ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने अपने क्रांतिकारी तेवरों से ब्रिटिश राज को हिलाकर रख दिया था। उन्होंने तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा, जय हिंद जैसे नारों से आजादी की लड़ाई को नई ऊर्जा देने का काम किया था। इस मौके पर शंकर चक्रवर्ती, अखिल विश्वास, शिव कुमार राय, अमल मंडल, कन्या मंडल, निखिल मंडल, सुकुमार सरकार, दिलीप सरकार, ड़ दीपक सरकार, नूर सना, रंजीत मंडल, संजय ठुकराल, अशोक यादव, केरु मंडल, बंटी कोली, आशीष छाबड़ा आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *