जयंती पर पं़ दीन दयाल उपाध्याय को याद कर श्रद्घांजलि दी

Spread the love

पिथौरागढ़। आरएसएस के पदाधिकारी और जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती सीमांत में उत्साह के साथ मनाई गई। जगह-जगह हुए कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्घांजलि देते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। रविवार को नगर में टकाना स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय में कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक विशन सिंह चुफाल और भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने पंडित उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्घांजलि दी। वक्ताओं ने कहा पंडित उपाध्याय हमेशा मानववाद और सभी वंचितों के उत्थान के पक्षधर रहे। अंत्योदय और गरीबों की सेवा के लिए उठाए गए उनके कदम हमें प्रेरणा देते हैं। यहां नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश देवलाल, संयोजक जिला महामंत्री महिमन कन्याल, बसंत जोशी, जिला मंत्री राजेश शर्मा, पाल सिंह, महेश पाठक गोलू, गेहराज पांडेय सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *