पुण्य तिथि पर राजीव गांधी को किया याद

Spread the love

कांग्रेस सेवादल की ओर से आयोजित किया गया श्रद्धांजलि कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: संचार क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 32वीं पुण्य तिथि पर कांग्रेस सेवादल की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी को याद करते हुए सदैव उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
शनिवार को बदरीनाथ मार्ग स्थित कांग्रेस सेवादल कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व राज्यमंत्री जसबीर राणा ने कहा कि स्वर्गी राजीव गांधी देश के उन प्रधानमंत्रियों में शामिल है जिन्होने देश के विकास को एक नई दिशा प्रदान की। कहा कि उनके कार्यकाल में ही देश में संचार क्रांति, पंचायत में महिलाओं को आरक्षण, मतदान की आयु 18 साल व चुनाव लड़ने की आयु 21 साल करने जैसे कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। देश के लिए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जिलाध्यक्ष डा. सी एम खर्कवाल, विजयनारायण सिंह, नगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल, प्रदेश सचिव प्रवेश रावत, किसान कांग्रेस संयोजक प्रेम सिंह पयाल, पूर्व प्रधान वीरेंद्र रावत, शमशुद्दीन अंसारी, पूर्व प्रधान विनोद रावत,कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष राकेश शर्मा, महिला कांग्रेस महामंत्री नीलम रावत,अनुज भट्ट, पूर्व प्रधान महेश नेगी, आशुतोष कण्डवाल और उमेश देवरानी सहित बडी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *