जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : आचार्य राकेश चंद्र लखेड़ा ने कहा कि भगवान शिव की कथा सुनने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। शिव नाम का स्मरण करने से मनुष्य की सभी चिंताएं दूर हो जाती है। मनुष्य को अपने जीवन में अवश्य कथा का श्रवण करना चाहिए।
लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग निर्माण को लेकर चिल्लरखाल में सार्वजनिक शिव कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का वाचक आचार्य राकेश लखेड़ा ने कहा कि कथा का श्रवण करने व उनका स्मरण करने से मनुष्य की सभी चिंताओं की मुक्ति हो जाती है। इस कथा के श्रवण से मानव को अलौकिक सुख का प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान की भागमभाग वाली जीवनशैली ने मनुष्य की चिंता बढ़ा दी है। भगवान शिव के स्मरण से ही चिंता से मुक्त हुआ जा सकता है। आधुनिक पीढ़ी को बचपन से ही संस्कारिक बनाने की जरूरत है। यदि व्यक्ति संस्कारिक होगा तो उसकी प्रभु में आस्था होगी। आस्था भगवान का स्मरण कराएगी और मानव चिंतामुक्त होकर सुखमयी जीवन जी सकेगा। कहा कि शिव का अर्थ ही कल्याणस्वरूप और कल्याणप्रदाता है। उनकी उपासना उच्च कोटि के सिद्धों, साधकों एवं सर्वसाधारण जनों सभी के लिए परम कल्याणकारी है। शास्त्रों में उल्लेख मिलता है कि देव, दानव, ऋषि, महर्षि, योगिंद्र, मुनिंद्र, सिद्ध व गंधर्व ही नहीं, अपितु ब्रह्मा-विष्णु तक भगवान शिव की उपासना करते हैं। इस मौके पर मीनाक्षी ममगाई, कृतिका, भावना देवी, ममता, जयंती देवी, शालिनी, प्रवीण थापा, प्रणव बामराना, भीम सिंह नेगी, उम्मेद सिंह, मदन नेगी, प्रकाश रावत आदि मौजूद थे।