जयंती पर सुभाष चंद्र बोस को किया भावपूर्वक याद

Spread the love

बागेश्वर। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई। इस अवसर पर जिले की विभिन्न इकाइयों ने विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम किए। बागेश्वर इकाई ने बागनाथ घाट में स्वच्छता अभियान चलाया। बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। जिला संयोजक सौरभ जोशी ने बताया कि सुभाष चंद्र बोस ने स्वतंत्रता संग्राम में एक अभूतपूर्व भूमिका निभाई थी। उनका नारा था तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। इतना ही नहीं उन्होंने आजाद हिंद फौज का गठन किया। परिषद वीर स्वतंत्र संग्राम सेनानियों को नमन करती है। गरुड़ इकाई में राज गोस्वामी, ममता बोरा, अभय नेगी, कमल सिंह एवं बागेश्वर में भूपेंद्र दानू, आशीष कुमार,योगेश जोशी,ललिता, प्रीति ,हेमा, सावित्री आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *