एलएसएम महाविद्यालय में सुमित्रानंद पंत को याद किया

Spread the love

पिथौरागढ़। नगर के एलएसएम महाविद्यालय में सुमित्रानंद पंत की जयंती पर उन्हें याद किया। शुक्रवार को हिंदी विभाग में कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रभारी प्राचार्य ड़ पुष्कर सिंह बिष्ट ने कहा पंत का कविताएं युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने पंत की कविताओं को पढ़ा। विभाग प्रभारी ड़ नीलाक्षी जोशी ने कहा पंत ने अपनी कविताओं में एक विचारक, दार्शनिक और मानवतावादी सोच नजर आती है। ड़ मनीषा ने पंत को प्रति को सकुमार बताया। ड़ शिवानी ने पंत के काव्य को युग चेतना का प्रतीक कहा। यहां ड़ सरोज वर्मा, ड़ मंजू आर्या, ड़क कविता जोशी, गंगोत्री रायपा, ड़ नमिता कन्याल, बीना बिष्ट, नेहा, किरन सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *