गुरु तेग बहादुर के योगदान को किया याद

Spread the love

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से गुरु तेग बहादुर का प्रकाश पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान स्वयं सेवकों ने समाज सेवा के लिए गुरु के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कहा कि समाज सेवा के लिए दिए गए गुरु तेग बहादुर का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।
रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर जानकीनगर में गुरु तेग बहादुर का 400 वां प्रकाश पर्व मनाया गया। गुरुद्वारा के ज्ञानी कुलदीप ने कहा कि गुरु तेग बहादुर बाल्यकाल से ही सेवा प्रेमी थे, जिस कारण से उन्हें गुरु का दायित्व मिला। कहा कि सच्चा गुरु वही है, जिसमें त्याग और सेवा की भावना हो। इसलिए स्वयंसेवकों को त्याग और सेवा की प्रेरणा के लिए गुरु के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्तव्य में त्याग और सेवा को अवश्य जोड़ना चाहिए, जिससे समाज हमसे और हम समाज से जुड़ सकें। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक विष्णु अग्रवाल, विभाग कार्यवाह लोकेंद्र, सह विभाग कार्यवाह संजय, जिला कार्यवाह संदीप उनियाल, जिला बौद्धिक प्रमुख सतीश देवरानी, विभाग प्रचारक चंद्रशेखर, नगर कार्यवाह मनीराम शर्मा, शिक्षक नरेश प्रसाद, राजेश जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *