स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को किया याद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान देने वाले शहीदों की स्मृति में रविवार को जनपद के विभिन्न कार्यालयों एवं संस्थाओं की ओर से शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान दो मिनट का मौन रख शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके वीरता के किस्सों को याद किया गया।
कलेक्ट्रेट परिसर व एमसीएमसी कंट्रोल रूम में अधिकारियों व कर्मचारियों ने सुबह 11:00 बजे दो मिनट का मौन रख शहीदों को याद किया। इस मौके पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जेपी पुरोहित ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के वीरों की वजह से ही आज हम स्वतंत्र देश में सांस ले रहे हैं। वहीं एमसीएमसी कंट्रोल रूम में सहायक नोडल अधिकारी, मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति वीरेंद्र सिंह राणा ने कंट्रोल रूम और वेबकैस्टिंग से जुड़े सभी कार्मिकों के साथ दो मिनट का मौन रखकर शहीदों का स्मरण किया। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में वीरेंद्र सिंह, प्रेम सिंह, मेहरबान सिंह आदि उपस्थित रहे।

दो मिनट का मौन रख स्वतंत्रता संग्राम शहीदों को किया नमन
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 30 जनवरी को दो मिनट का मौन रखा जाता है। इसी के तहत जनपद के पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन व समस्त थानों में सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रख शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने कहा कि देश के उन वीरों का कर्ज हम कभी नहीं चुका सकते, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *