पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को किया याद

Spread the love

नई टिहरी। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के पदाधिकारियों व सदस्यों ने शहीद स्थल पर 2 अक्टूबर को शहीद हुए राज्य आंदोलकारियों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्घांजलि दी। शहीदों को याद करते हुए दो मिनट का मौन भी रखा गया। दो अक्टूबर 1994 को उत्तराखंड राज्य निर्माण की मांग को लेकर दिल्ली कूच के दौरान रामपुर तिराहे मुजफरनगर में तत्कालीन राज्य सरकार ने बर्बर अत्याचार करते हुऐ गोलियां चलाई थी। जिसमें उत्तराखंड के आंदोलनकारी शहीद हो गए थे। आज उनकी पुण्य तिथि पर नई टिहरी में शहीद स्थल पर राज्य निर्माण आंदोलनकारी मंच ने अमर शहीदो को याद कर उनके शिलापट्ट पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण किया। वक्ताओं ने कहा कि शहीदों के बूते ही उत्तराखंड निर्माण का सपना साकार हो पाया है। इनके बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। सुमन पार्क के निकट के शहीद स्थल को राज्य निर्माण आंदोलनकारी शांति भट्ट ने राज्य आंदोलकारियों को शहीद स्थल बनाने की मांग करते हुए कहा कि सैनिकों को शहीद स्थल अब बौराड़ी में बना दिया गया है। इसलिए इस स्थल को शहीद राज्य आंदोलनकारियों का स्थल बना दिया जाना चाहिए। इस सम्बंध में जिला प्रशासन से वार्ता की गई। जिसमें लगभग सहमति है। अन्य औपचारिकतायें भी पूरी करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर राज्य आंदोलनाकारी किशन सिंह रावत, शान्ति प्रसाद भट्ट, ज्योती प्रसाद भट्ट, विजय गुनसोला, मुशर्रफ अली, देवेंद्र नौडियाल, उत्तम तोमर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *