गोखले मार्ग में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, काटे चालान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। सोमवार को पुलिस ने गोखले मार्ग में पहुंचकर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए चालान काटे। इस दौरान पुलिस ने अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी।
सोमवार को पुलिस की ओर से गोखले मार्ग में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जैसे ही पुलिस मार्ग में पहुंची अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी मच गई। रेहड़ी-ठेली व फड़ वाले अपना सामान लेकर गलियों में दौड़ने लगे। इस दौरान पुलिस ने नाली के बाहर सड़क पर दुकान सजाने वाले 16 अतिक्रमणकारियों के चालान काटे। अभियान के दौरान गोखले मार्ग पूरी तरह साफ हो गया था। लेकिन, पुलिस के वापस थाने लौटते ही स्थिति दोबारा बिगड़ गई। सड़क पर सजी दुकानों के कारण आमजन का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था। शहर वासियों का आरोप है कि पुलिस अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर केवल खानापूर्ति कर रही है। जबकि, पुलिस कर्मियों को समय-समय पर गश्त कर अतिक्रमणकारियों पर नजर रखनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *