24 घंटे में हटा लें खुद अतिक्रमण

Spread the love

ऋषिकेश। तपोवन क्षेत्र में अतिक्रमण को लेकर नगर पंचायत प्रशासन सख्त हो गया है। बदरीनाथ हाईवे से लेकर आंतरिक मार्गों तक 24 घंटे के भीतर अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम कब्जाधारकों को दिया है। चेतावनी में कहा गया है कि अतिक्रमण नहीं हटाने पर कब्जाधारियों को कार्रवाई के दौरान होने वाले खर्च को भी वहन करना होगा। नगर पंचायत के ईओ अनिल कुमार पंत ने तपोवन की होटल एसोसिएशन और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के माध्यम से नोटिस जारी कर यह चेतावनी दी है। नोटिस में कहा गया है कि नेशनल हाईवे, नाले और नालियों के साथ ही फुटपाथ पर सामान रखकर व्यापारिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, जो कि नियम विरुद्घ है। फुटपाथ पर दोपहिया और चौपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए अवैध रूप से इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके साथ ही आंतरिक मार्गों पर भी कई भवन स्वामियों ने कब्जा कर रखा है। ईओ ने अतिक्रमणकारियों को दो टूक चेतावनी दी है कि 24 घंटे में वह खुद कब्जा हटा लें। कार्रवाई में कहीं अतिक्रमण मिलने पर हटाने का खर्च संबंधित से वसूल किया जाएगा। मई-जून में जी-20 सम्मेलन प्रस्तावित है, इसके चलते डीएम के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर पंचायत प्रशासन हरकत में आ गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *