सड़क किनारे खड़े तीन वाहनों से टायर निकाले

Spread the love

 

बागेश्वर। सड़क किनारे पार्किंग वाहनों पर चोरों ने धावा बोल दिया है। तीन वाहनों के टायर चोरी हो गए हैं। लोगों ने अराजकत तत्वों के विरुद्घ कार्रवाई की मांग की है। बिजोरी गांव निवासी प्रेम कुमार पुत्र गोपाल राम ने कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने वाहनों के टायर चोरी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि वाहन थुड़ाई, बिजोरी और क्वैराली गांव में सड़क किनारे खड़े थे। चोरों ने अल्टो कार संख्या यूके- 02-टीए-1172, यूके-02-टीए-1309 और यूके- 02- 6889 के टायर उड़ा दिए हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र के अज्ञात चोरों का भय बना हुआ है। जिसके कारण लोगों में दहशत है। उन्होंने शीघ्र चोरी का खुलासा करने की मांग की है। इधर कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने कहा कि घटना की खोजबीन शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *