हाईकोर्ट के निर्देश पर 25 अतिक्रमण हटाये

Spread the love

चमोली। हाईकोर्ट के निर्देश पर जोशीमठ प्रशासन की संयुक्त टीम ने जोगीधारा से लोअर बाजार होते हुए मारवाडी पुल से कुछ आगे तक 25 अतिक्रणों को हटाया। एसडीएम कुमकुम जोशी ने नेतृत्व में चले अतिक्रमण हटाओ अभियान में टीम ने कुछ पक्के और कुछ चल रहे अवैध निर्माणों को हटाया। वहीं बदरीनाथ एनएच से लगे हुए दर्जनों अस्थाई अतिक्रमणों को भी हटाया गया। एसडीएम कुमकुम जोशी ने कहा कि हाईकोर्ट द्वारा आदेशित किया गया था कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर सडक के किनारे पडने वाली सरकारी एवं वन पंचायत भूमि में हो रहे अतिक्रमणों को त्वरित हटायें। जिसके अनुपालन में यह कार्यवाही की गई। कहा कि इन अतिक्रमणों के हटने से बदरीनाथ एवं हेमकुंड की यात्रा में आने वाले यात्रा वाहनों को सुविधा होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *