सरकारी बसों के बराबर हो प्राइवेट बसों का किराया

Spread the love

गढ़वाल मोटर ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने भेजा मुख्य सचिव को पत्र
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। प्राइवेट बसों का किराया उत्तराखंड परिवहन निगम के बराबर करने की मांग को लेकर गढ़वाल मोटर ऑनर्स यूनियन लिमिटेड उत्तराखंड के मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजा। कहा कि पूर्व में उच्च न्यायायल के आदेश के बाद भी सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स युनियन के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल ने बताया कि डीजल के दामों में दिन-प्रतिदिन बढोत्तरी हो रही है, जिससे वाहन स्वामियों को अत्यधिक नुकसान हो रहा है। कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भी वाहन स्वामियों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा था। पूर्व में भी किराया बढा़ेत्तरी को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र पे्रषित किया गया था, लेकिन इस पर अब तक ध्यान नहीं दिया गया। कहा कि वर्तमान में परिवहन निगम की ओर से प्रति यात्री 1.80 किराया वसूला जाता है। जबकि, प्राइवेट बसों का किराया मात्र 1.50 ही है। ऐसे में कई रूटों पर बस संचालन के बाद भी पूरा खर्चा नहीं निकल पा रहा है। कहा कि उच्च न्यायालय नैनीताल ने एक आदेश में राज्य परिवहन प्राधिकरण को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए गये हैं। बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। जबकि, डीजल के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। उन्होंने सरकार से इस संबंध में सकारात्मकता दिखाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *