बाजपुर में त्रिवेणी वृक्षों को किया रिप्लांट

Spread the love

काशीपुर। श्री रामभवन धर्मशाला में स्थित त्रिवेणी वृक्ष (बड़, पीपल और नीम) को उखाड़कर बेरिया रोड स्थित गोशाला परिसर में रिप्लांट कर दिया है। दिल्ली से आए विशेषज्ञ अजय नागर की देखरेख में पेड़ों को रिप्लांट किया गया। बता दें स्थानीय रामभवन धर्मशाला में करीब 80 वर्षों से बड़, पीपल और नीम के पेड़ एक ही स्थान पर लगे थे। इन तीनों को त्रिवेणी वृक्ष कहा जाता है। धर्मशाला कमेटी ने परिसर में नवनिर्माण कार्य प्रारंभ किया। ये तीनों पेड़ निर्माण कार्य के बीच में आ रहे थे। लेकिन धर्मशाला कमेटी इनको काटना नहीं चाहती थी। ऐसे में पर्यावरण प्रेमी अमित सैनी को इन पेड़ों को रिप्लांट करने के लिए कहा। बीते फरवरी माह में अजय की टीम ने इन पेड़ों को रिप्लांट करने की प्रक्रिया शुरू की थी। रविवार को टीम ने इन पेड़ों को अपनी जगह से उखाड़कर गोशाला में रिप्लांट कर दिया। अजय ने बताया पुरानी जड़ों को काटकर नई जड़ें आने की प्रतीक्षा के बाद पेड़ को रिप्लांट किया है। कहा एक साल के अंदर पेड़ पर पत्तियां आ जाएंगी। आगामी तीन वर्षों में यह वृक्ष फिर से हरा भरा हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *