सर्जिकल स्ट्राइक से जवाब देना जानता है भारत: राजनाथ

Spread the love

पिथौरागढ़। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत पहले किसी की भूमि पर अतिक्रमण और आक्रमण नहीं करता है। जो भारत की भूमि पर अतिक्रमण और आक्रमण करता है उसे मुंहतोड़ जबाव देता है। इसके प्रमाण सर्जिकल स्ट्राइक हैं। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि अब भारत आंख दिखाने वालों को जबाव देना भी जानता है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को पिथौरागढ़ के मूनाकोट विकास खंड के झोलाखेत मैदान में शहीद सम्मान यात्रा का शुभारंभ करने पहुंचे थे। रक्षामंत्री ने कहा कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों का नमन सबसे पहले होना चाहिए। उत्तराखंड देव भूमि, तपोभूमि ओर वीर भूमि है।
रक्षामंत्री ने कहा कि भारत से चीन, नेपाल व अन्य देशों की सीमाएं लगी हैं। भारत सभी से पड़ोसी धर्म निभाता है। भारत का एक पड़ोसी है जो भारत को परेशान करने का काम करता है। उन्होंने बिना देश का नाम लिए जनता से देश का नाम उगलवाया और कहा कि वह देश जान ले कि हम सीमा पर ही नहीं सीमा के पार जाकर भी सर्जिकल स्ट्राइक और एक एयर स्ट्राइक करना जानता है। चीन की तरफ इशारा कहते हुए उन्होंने कहा कि एक और पड़ोसी देश है। वे जान लें कि भारत किसी की भूमि पर कब्जा नहीं करता है। अब भारत कमजोर भारत नहीं है। अपनी भूमि पर एक इंच भी किसी का कब्जा नहीं होने देगा। भारत अपनी भूमि पर कब्जा करने वालों को खदेडने की क्षमता रखता है।
नेपाल के संबंध में उन्होंने कहा कि नेपाल हमारा सांस्तिक और पारंपरिक मित्र है। नेपाल और भारत के संबंध इस कदर प्रगाढ़ हैं कि इन संबंधों को कोई भी बिगाड़ नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों नेपाल के सेनाध्यक्ष प्रभुराम शर्मा को भारत के राष्ट्रपति ने जरनल अफ आनरेरी से सम्मानित किया है। रक्षामंत्री ने कहा कि देश की सरकार सैनिकों के सम्मान के प्रति समर्पित है। चालीस साल से चली आ रही वन रैंक वन पेंशन का मामला पीएम नरेंद्र मोदी ने चुटकी में पूरा कर दिया।
रक्षामंत्री ने कहा कि सैनिकों की कुछ अन्य समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। 2006 से पूर्व के रिटायड्र नायब सूबेदारों को रिवाइज पेंशन दी जा रही है। नेवी और वायु सेना सहित तीन सेना के पेंशन रिवाइज के आदेश दिए हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि 2024 तक देश में कोई भी व्यक्ति बिना छत का नहीं रह जाएगा। 2024 तक देश के सभी लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा। श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश के सभी जिलों में एम्स खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में रिकार्ड कोविड वैक्सीनेशन हुआ है । जबकि विश्व के धनवान देश भी इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाए हैं। उन्होंने कहा कि देश विकास के पथ पर अग्रसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *