कोई भी अपराध होने पर पुलिस को दें सूचना

Spread the love

– एएचटीयू कोटद्वार ने ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट कोटद्वार ने शिवालिक नगर नजीबाबाद रोड स्थित ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को अपराधों बचाव के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
यूनिट के सदस्यों ने छात्र-छात्राओं को बढ़ते हुए अपराधों की रोकथाम, मानव तस्कारी, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों आदि के बारे में जानकारी दी। छात्राओं को बताया गया कि यदि उनके साथ कोई भी व्यक्ति अपमानजनक व्यवहार करता है या छेड़छाड़ करता है तो इस तरह की घटनाओं को कभी भी नजरअंदाज न करें, इसकी सूचना तत्काल अपने परिजनों और पुलिस को दें। कहा कि वर्तमान में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति चिंता का विषय है। नशा एक भयंकर बीमारी का रूप लेता जा रहा है जो युवा पीढ़ी को लगातार अपनी गिरफ्त में ले रहा है। इससे समाज में कैंसर जैसी कई लाइलाज बीमारी भी तेजी से पैर पसार रही हैं। शराब, सिगरेट, तंबाकू एवं ड्रग्स जैसे जहरीले पदार्थ के सेवन ने युवाओं को अपराध के रास्ते पर धकेलना शुरू कर दिया है। नशा अपराध की दुनिया की पहली सीढ़ी है, इसीलिए हमें अच्छे समाज की रचना के लिए नशे पर अंकुश लगाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *