पदोन्नतियां ना होने पर तीन स्कूलों से रिपोर्ट तलब

Spread the love

देहरादून()। जिले के तीन सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की पदोन्नति न किए जाने के मामले में मुख्य शिक्षा अधिकारी वीके ढौंडियाल ने संबंधित विद्यालय प्रबंधन से स्पष्टीकरण तलब किया है। गुरु नानक पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज खुड़बुड़ा, गुरु नानक पब्लिक महिला इंटर कॉलेज प्रेमनगर और महावीर जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में पदोन्नति कोटे के पदों पर नियमों के विपरीत सीधी भर्ती किए जाने की शिकायत मिली थी। अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ ने शिकायत में कहा गया है कि पदोन्नति न होने से वरिष्ठ शिक्षकों की वरिष्ठता प्रभावित हो रही है। जिससे उनके मानसिक उत्पीड़न की स्थिति बन रही है। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने नियुक्ति प्रक्रिया की जांच करते हुए संबंधित विद्यालयों को शिक्षकों व पदों का पूरा विवरण साक्ष्यों सहित तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *