उर्जा विभाग में संग्राम सिंह भण्डारी को चुना प्रतिनिधि

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: ऊर्जा मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने मानपुर निवासी संग्राम सिंह भंडारी को ऊर्जा विभाग में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है।
गुरूवार को वन मंत्री ने बताया कि उन्होंने उर्जा विभाग की योजनाओं को बेहत तरीके से संचालित करने के लिए संग्राम सिंह को यह जिम्मेदारी दी है। उन्हें उम्मीद है कि संग्राम सिंह इस दायित्व का निर्वहन जनहित में पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ करेगें। उन्होने उर्जा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से भी अपील की कि वे भविष्य में संग्राम सिंह भण्डारी द्वारा जनहित में दिये गये सुझावों पर अमल करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *