जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : विकासखंड थलीसैंण मुख्यालय स्थित समस्त कार्यालयों सहित राइंकॉ थलीसैंण, बगवाड़ी, कपरोली, गंगाऊं, सैनिक विश्राम गृह में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई और कालेजों में देश भक्ति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।
अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज चाकीसैण में गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस पर सुबह छात्र-छात्राओ के द्वारा चाकीसैण के मुख्य बाजार में प्रभात फेरी निकाली गयी। तत्पश्चात ठीक साढ़े 9 बजे प्रात: विद्यालय के वरिष्ठ कर्मचारी तोता राम ममगांई ने झंडा रोहण किया। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाचार्य आर.एस. रावत ने गणतंत्र दिवस के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर मंत्र मुग्ध किया। इस अवसर पर शिक्षिका श्रीमती आरती बिष्ट, चंद्र प्रकाश भेटवाल, सूर्यकांत ममगांई, पूनम गुंसाई, नीलम थपलियाल. कैलाश रतूड़ी, कमलेश कुकरेती, अरविंद अवस्थी, नीरज रावत, दीपक किशोर, अभय चौहान, श्रीमती अनिता वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, हेमा बिष्ट, निशुल सैनी, अंजलि बिष्ट, श्रीमती दुर्गा देवी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सतीश सिंह कंडारी ने किया।