भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की गुहार

Spread the love

ऋषिकेश। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रति अभद्र टिप्पणी करने पर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गये। कांग्रेसियों ने अर्नगल बयानबाजी करने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की गुहार मुनिकीरेती पुलिस से लगाई है। चेताया कि उनकी मांग न मानी गई तो आंदोलन किया जायेगा। गुरूवार को कांग्रेसी मुनिकीरेती थाने में एकत्रित हुये और पुलिस को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष देवप्रयाग उत्तम सिंह ने कहा कि रोशन रतूड़ी नामक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया के फेसबुक व व्हटअप प्लेटफार्म के जरिए वीडियो जारी कर अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को खुलेआम गाली गलौच की गई है। जिससे कांग्रेस कार्यकर्ता आहत हुए हैं। ऐसा प्रतीत होता है जैसे देश में कानून व्यवस्था खत्म हो गई है। उन्होंने उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। अनुराग पयाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है जो की बिल्कुल भी बर्दास्त नहीं किया जायेगा। इसी नाम के व्यक्ति के द्वारा पूर्व में भी उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री पर भी अभद्र टिप्पणी की गई थी। उन्होंने कहा कि शिकायत पत्र दर्ज कर शीघ्र उचित कानूनी कार्रवाई करने का कष्ट करें। इस अवसर पर दिनेश व्यास, दिनेश भट्ट, अनुराग पायल, अनिल रावत, अजय रमोला, नवीन भंडारी, बलदेव भंडारी, प्रवेश रावत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *