दरख्तीखाल-डिंडा-डबराड मोटर मार्ग 10 दिन से बाधित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
विकासखंड रिखणीखाल के दरख्तीखाल-डिंडा-डबराड मोटर मार्ग पर जगह-जगह बोल्डर आने से पिछले 10 दिन से यातायात ठप है। मार्ग पर यातायात बंद होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों शासन-प्रशासन से जल्द से जल्द मार्ग से बोल्डर हटाकर यातायात सुचारू करने की मांग की है।

क्षेत्र पंचायत सदस्य तोल्यूडांडा लक्ष्मी रावत ने बताया कि पहली ही बारिश से निर्माणाधीन दरख्तीखाल-डिंडा-डबराड मोटर मार्ग के पुस्ते जगह-जगह टूट गये है, वहीं जगह-जगह बड़े-बड़े पत्थर आने से मार्ग पिछले 10 दिनों से बंद पड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि ग्राम डबराड, बुथानगर के ग्रामीण कई दिनों से अपनी रोजमर्रा की दैनिक उपयोगी सामग्री लेने कोटरीसैंण बाजार जा रहे है, लेकिन कोई भी टैक्सी वाला इस मार्ग पर चलने को तैयार नहीं है। लोक निर्माण विभाग लैंसडौन को कई बार सूचना देने के बावजूद भी विभागीय कार्यवाही करने को तैयार नहीं है। उक्त मार्ग के डिंड से लगभग ढाई किलोमीटर कटिंग हो चुकी है, लेकिन 1 किलोमीटर के बाद के तमाम पुस्ते टूट चुके है और विभाग इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि 10 वर्ष पूर्व यह सड़क स्वीकृत हुई थी, लेकिन अभी तक मात्र ढाई किमी. सड़क की ही कटिंग हो पाई है। रोड कटिंग का कार्य बहुत ही धीमी गति से हो रहा है। ग्राम प्रधान राकेश रावत व क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मी रावत कई बार लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों को सूचित कर चुके है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों से मार्ग का स्थलीय निरीक्षण करने की मांग की है। साथ ही 3 किमी. सड़क तैयार कर ग्रामीणों को राहत देने की मांग की है। ताकि कोरोना महामारी के इस दौर में मरीज को समय पर इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *