लापता व्यक्ति की तलाश में चलाया रेस्क्यू

Spread the love

उत्तरकाशी। जिला मुख्यालय के नजदीकी बोंगा गांव निवासी व्यक्ति के लापता होने की सूचना मिली है। परिजनों ने गुमशुद्गी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है कि बोंगा निवासी राजवीर पुत्र रमेश, उम्र 32 वर्ष भागीरथी नदी में डूब गया था। उसकी छानबीन के लिए रविवार को जोशियाड़ा बैराज में एसडीआरएफ, फायर सर्विस, क्यूआरटी टीमों ने रेस्क्यू अभियान भी चलाया, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। इस दौरान मनेरी डैम का पानी रोका गया है तथा जोशियाड़ा झील का पानी पूरा खाली कर दिया गया है। थाना कोतवाली उत्तरकाशी के थानाध्यक्षा राजीव रौथाण ने बताया कि लापता व्यक्ति का पता लगाने की कोशिशें जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *