3 दिन से टापू पर फंसे बाबा को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला

Spread the love

ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र के अंतर्गत मस्तराम घाट पर तीन दिनों से गंगा के बीच टापू पर फंसे बाबा को शुक्रवार को एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि तीन दिन पूर्व बाबा चंदन दास (42) निवासी लक्ष्मीनारायण मंदिर रामझूला मस्तराम घाट पर पहुंचे। इस दौरान बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ गया। वह गंगा के बीच टापू पर तीन दिनों तक फंसे रहे। सूचना मिलने पर टीम ने चंदनदास को टापू से सुरक्षित निकाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *