नदी किनारे फंसी गाय को सकुशल रेस्क्यू किया

Spread the love

नई टिहरी। भागीरथी नदी किनारे दो दिन से फंसी गाय को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर सकुशल बाहर निकाल लिया। गाय ऊपर कहीं से बहकर आई थी, जो किसी तरह किनारे लग गयी। लेकिन गाय को यहां से निकलने का दो दिन तक रास्ता नहीं मिल पाया। देवप्रयाग स्थित भागीरथी मोटर पुल से करीब सौ फीट नीचे नदी किनारे एक गाय फंस गयी। पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो, थाना प्रभारी देवराज शर्मा मय आपदा उपकरण के मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से चार घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया। रस्सियों के सहारे गाय को भागीरथी में तैराते ऐसे स्थान तक लाया गया, जहां से उसे निकलने का रास्ता मिल गया। संकट मे फंसी गाय को सकुशल बाहर निकालने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस की की प्रशंसा की। रेस्क्यू अभियान में एसएचओ देवराज शर्मा के साथ एसएसआई अनिरुद्घ मैठाणी, सिपाही पिंटू, भरत सहित होमगार्ड प्रकाश, बलवंत, विनय शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *