सौड़ से शराब की दुकान खुलने से ग्रामीणों में आक्रोश

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी :देवप्रयाग के सौड़ में शराब की दुकान खुलने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने आक्रोश जताया है। जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर जल्द ही शराब की दुकान को बंद करने की मांग की है।
शनिवार को नगरपालिका परिषद देवप्रयाग के अध्यक्ष कृष्णकांत कोटियाल के नेतृत्व में ग्रामीण डीएम से मिले। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि नगरपालिका परिषद देवप्रयाग के वार्ड न.4 धनेवश्वर वार्ड में सम्मिलित क्षेत्र ग्राम सौड में किसी व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से रातों-रात शराब का ठेका खोला गया है। जिससे ग्रामीण महिलाएं परेशान हैं। कहा कि देवप्रयाग से करीब दो किमी. की दूरी पर पहले से ही शराब का ठेका है। उन्होंने सौड़ में शराब की दुकान को बंद करने की मांग की है। इस मौके पर देवेश्वरी देवी, राखी, अनुसूया, दीपक, रघुवीर, आशा देवी, मंजू आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *