100 मी. दौड़ में रेशमा, गौरव ने मारी बाजी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय बनास पैठाणी का तृतीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। शतरंज में आस्था व महावीर और गोला फेंक में कीर्ति व गौतम विजेता रहे। 100 मी. दौड़ के बालिका वर्ग में रेशमा ने पहला, कीर्ति ने दूसरा व अनीता ने तीसरा स्थान पाया। बालक वर्ग में गौरव प्रथम, साहिल द्वितीय व ललित तृतीय रहे।
महाविद्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को आयोजित खेल प्रतियोगिता की शुरुआत बालिका वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता से हुई। इसमें कीर्ति ने प्रथम, अनीता ने द्वितीय व स्वाति ने तृतीय स्थान पाया। बालक वर्ग में गौतम ने पहला, कृष ने दूसरा, अंकित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शतरंज बालिका वर्ग में आस्था प्रथम, जबकि बालक वर्ग में महावीर ने प्रथम, सूरज द्वितीय व देवेंद्र तृतीय रहे। टेबल टेनिस बालिका वर्ग में पूनम ने पहला, रेश्मा ने दूसरा व लेखिका तीसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में आदित्य प्रथम, प्रिंस द्वितीय व कृष तृतीय रहे। कैरम बालिका वर्ग में आस्था प्रथम, अंबिका द्वितीय व पूनम तृतीय रही। प्राचार्य प्रो. डॉ. विजय कुमार अग्रवाल व पीटीए अध्यक्ष अमर सिंह नेगी ने विजेता व उपविजेताओं को पुरस्कार बांटे। इस मौके पर शिक्षाविद डॉ. दिनेश रावत, डॉ. कल्पना रावत, डॉ. खिलाप सिंह, डॉ. आलोक कंडारी संचालन डॉ. प्रकाश फोंदणी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *