स्कूल के क्षतिग्रस्त पुश्ते से आवासीय भवन को खतरा

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : डागर पट्टी के गवाणा स्थित प्राथमिक विद्यालय के क्षतिग्रस्त पुश्ते से आवासीय भवन को खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासी जसपाल सिंह नेगी ने पुश्ता निर्माण कराने की मांग उठाई और इस संबंध में बीईओ को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि पुश्ता पिछले तीन वर्षों से टूटा हुआ है जिसका निर्माण अब तक नहीं हो पाया है। इससे स्कूल के नीचे बने आवासीय भवन को खतरा बना हुआ है। कहा कि विद्यालय के पास से गुजरने वाला आम रास्ता भी क्षतिग्रस्त है और बारिश के दौरान पानी सीधे नीचे स्थित मकान की ओर आ रहा है। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी कीर्तिनगर डॉ. वाईएस नेगी ने बताया कि पुश्ता निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। बजट उपलब्ध होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *