न्यायिक कर्मचारियों के आवासीय भूमि का पूजन हुआ

Spread the love

 

चम्पावत।चम्पावत न्यायालय में तैनात न्यायिक कर्मचारियों के लिए प्रस्तावित आवासीय भूमि का पूजन किया गया। प्रस्तावित भूमि में टाइप-टू और टाइप-थ्री के 36 यूनिटों का निर्माण किया जाएगा। जिसमें 10़67 करोड़ लागत आएगी। रविवार को हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा ने जिला जजी के पास आवास निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया। न्यायमूर्ति ने कहा कि आवास बनने के बाद न्यायिक कर्मचारियों को सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। कार्यक्रम संयोजक और सिविल जज हेमंत सिंह राणा ने न्यायमूर्ति को जानकारी देते हुए कहा कि प्रस्तावित भूमि पर टाइप-टू के 24 जबकि टाइप-थ्री के 12 यूनिट बनने हैं। जिसका शीघ्र कार्य शुरू किया जाएगा। डीएम नवनीत पांडेय ने कहा कि कार्यदायी संस्था से गुणवत्ता पूर्वक कार्य करने को कहा जाएगा। इससे पहले चम्पावत पहुंचने पर जिला जज कहकशा खान ने न्यायमूर्ति का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला जज कहकशा खान, सीजेएम अरुण बोहरा, सिविल जज जहां आरा अंसारी, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, एसडीएम सौरभ असवाल, तहसीलदार ज्योति धपवाल, बार एसो़ अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट, भास्कर मुरारी, रोहित बिष्ट आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *