लंबित शिकायतों का निस्तारण दो दिन में करें

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री हैल्पलाइन 1905 में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। उन्होंने विभागवार समीक्षा करते हुए समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि छोटी-मोटी शिकायतों का अपने ही स्तर से समाधान करें, जिससे ऐसी शिकायतें अनावश्क रूप से संबंधित पोर्टल पर दर्ज न हो। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को दो दिन के भीतर लंबित शिकायतों को निपटाने के निर्देश दिए। कहा कि जिन शिकायतों का निस्तारण किया जाता है उन लोगों को सूचित भी करवाया जाए।
मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि दो दिन के भीतर संबंधित विभागीय अधिकारी सभी शिकायतों की समीक्षा कर निराकरण करें। इस दौरान उन्होंने पंचायतीराज अधिकारी को निर्देशित किया कि अपने ब्लाक स्तर के कार्यालयों से शिकायतों की जानकारी लेते हुए उसका विवरण प्रस्तुत करें। उन्होंने समस्त विभागों को निर्देशित किया कि प्रत्येक माह में दो दिन मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 के प्रकरणों की समीक्षा कर प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान करें। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने शिकायतकर्ताओं से दूरभाष पर संपर्क करते हुए उनके आवेदन के संबंध में जानकारी भी ली। इस अवसर पर एएसपी अनूप काला, जिला विकास अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह चौहान, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार, मुख्य शिक्षाधिकारी डॉ. आंनद भारद्धाज, अधिशासी अभियंता जल संस्थान एसके रॉय, जिला पर्यटन अधिकारी प्रकाश खत्री सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *