जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : श्री गुरु गोरखनाथ पर्यावरणीय संरक्षण एवं संवर्धन समिति की ओर से जगदेव बाबा मंदिर परिसर और कण्वाश्रम स्थित गुरुकुल महाविद्यालय परिसर में पौध रोपण अभियान चलाया गया। अभियान में लैंसडौन वन प्रभाग ने भी अपना सहयोग दिया। इस दौरान सदस्यों ने पौधा रोपण के साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया।
आयोजित कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्यों ने सतीचौड़ स्थित जगदेव बाबा मंदिर परिसर व कण्वाश्रम स्थित गुरुकुल महाविद्यालय परिसर में आंवला, नीम, जामुन, अनार, अर्जुन, देवदार के पौधों का रोपण किया। तत्पश्चात छायादार, फलदार व औषधीय पौधों का भी रोपण किया गयाा। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के बिना हम धरती पर जीवन की कल्पना नहीं कर सकते। इसलिए हमें अधिक से अधिक पौधा रोपण करना चाहिए। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पंत, महासचिव सतीश चंद्र शर्मा दिनेश चंद्र घिल्डियाल, नरेश कुमार, राहुल चमोली, उमानंद बडोला, केसीराम निराला, अशोक नेगी, प्रकाश हेमदान, एसएन पोखरियाल मौजूद रहे।