जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भाबर स्थित भगवंत ग्लोबल विश्व विद्यालय व एमकेवीएन ग्रुप आफ स्कूल्स की ओर से हरेला पर्व मनाया गया। इस दौरान सदस्यों ने विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण करते हुए उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया।
भगवंत ग्लोबल विवि में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रतिकुलपति प्रो. पीएस राणा द्वारा पौधा रोप कर किया गया। उन्होंने कहा कि हरेला पर्व उत्तराखण्ड का लोक पर्व है जिसका सम्बन्ध प्रकृति की हरियाली से है। आज बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग के कारण प्रकृति कि संरक्षण किये जाने की नितांत आवश्यकता है। आज हमें कम से कम एक-एक पेड़ लगाकर प्रकृति को स्वच्छ एवं संरक्षित करने का संकल्प लेना चाहिए। तत्पश्चात विवि के सभी कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण किया। वहीं एमकेवीएन ग्रुप के कण्वघाटी, देवी रोड़ व दुर्गापुरी स्थित विद्यालयों में हरेला पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रकाश चन्द्र कोठारी ने कहा कि पेड़, धरती के सच्चे रक्षक हैं, जो पृथ्वी के संरक्षण, भू-कटाव एवं जल संचयन में मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों को लगाने से ही प्रकृति को प्रदूषित होने से बचाया जा सकता है। इसलिए सभी को पौधरोपण करना चाहिए।