जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर महानगर कांग्रेस कमेटी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सदस्यों ने महात्मा गांधी के विचारों पर चलने का संकल्प लिया।
गुरुवार को पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। तत्पश्चात वक्ताओं ने राष्ट्रपिता के अहिंसा, सत्य, और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। कहा कि आज के समय में बापू के विचार और अधिक प्रासंगिक हो गए हैं और समाज में प्रेम, भाईचारे और शांति को बनाए रखने के लिए हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलना होगा। मौके पर कार्यकर्ताओं ने मिलकर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान लक्ष्मी नेगी, बृजपाल सिंह नेगी, साबर सिंह नेगी, दान सिंह रावत, विजय माहेश्वरी और चंद्रमोहन सिंह नेगी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।