प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

Spread the love

गुड फ्राइडे पर मेथोडिस्ट चर्च में आयोजित की गई प्रार्थना
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: गुड फ्राइडे पर पटेल मार्ग स्थित मेथोडिस्ट चर्च पर प्रार्थना का आयोजन किया गया। ईसाई समुदाय के लोगों ने प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। प्रार्थना में बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग मौजूद थे।
शुक्रवार को मेथोडिस्ट चर्च में प्रार्थना का आयोजन किया गया। दोपहर 12 बजे से शाम तीन बजे तक प्रभु यीशु की विशेष प्रार्थना की गई। पास्टर सीएम डेनियल ने इसाई समुदाय के व्यक्तियों को प्रभु यीशु के बलिदान के बारे में बताया। कहा कि आज ही के दिन प्रभु यीशु को रोमी साम्राज्य वालों ने सूली पर चढ़ाया था। कहा कि प्रभु यीशु मानव की रक्षा के लिए सूली पर चढ़ गए थे। उन्होंने सभी का दुख अपनाकर मानव को नया जीवन दिया था। प्रभु यीशु ने हमें मानवता की रक्षा करने का संदेश दिया है। धरती पर रहने वाले सभी मानव पवित्र आत्माएं हैं। इसलिए हमें सभी के दुख-सुख में खड़े रहना चाहिए। प्रार्थना के दौरान यीश द्वारा क्रूस पर चढ़ते समय बोले गए सात बचनों को आत्मसात किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *