समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प

Spread the love

पब्लिक इंटर कॉलेज सुरखेत में आयोजित किया गया शिविर
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: पब्लिक इंटर कॉलेज सुरखेत की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर समाज को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ शुरू हो गया है। इस दौरान विद्यार्थियों ने नशे के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
शिविर का शुभारंभ भाजपा के मंडल अध्यक्ष सत्यराज सिंह नेगी, पीटीए अध्यक्ष कीरत सिंह चौहान, एसएससी अध्यक्ष सोनिका देवी, व प्राचार्य पुष्कर सिंह नेगी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। स्वयं सेवियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी ने कहा कि स्वयं से पहले आप के मूलमंत्र की आत्मसात करने वाली राष्ट्रीय सेवा योजना युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वार प्रयोजित एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है। एनएसएस युवा छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ समाज और राष्ट्र निर्माण के कार्यों से जोड़ती है। इस दौरान उन्होंने स्वयंसेवियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया। कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है। समाज को नशा मुक्त करने के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। सोनिया देवी, अभय सिंह आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *