जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : शनिवार को वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत कैन्यूर कक्ष संख्या एक में पौधा रोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान पूर्वी अमेजी रेंज थलीसैंण व नगर पंचायत थलीसैंण के कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पर्यावरण प्रमुख वन सरपंच ललिता प्रसाद मंमगाई ने कहा कि विश्व ग्लोबल वार्मिंग की चपेट में है, इस कारण पर्यावरण असंतुलित हो गया है और इसके दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं। ऐसी स्थिति में पौधा लगाना और उसे बचाना समय की मांग है। पौधा रोपण कर ही पर्यावरण को संतुलित रखा जा सकता है। कहा कि लोगों को जागरूक होकर अपने घर के आसपास, विद्यालय, महाविद्यालय परिसर में एवं खेतों में पौधा रोपण करना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ी को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, ऐसे अभियान में हर नागरिकों की हिस्सेदारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। हम लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिए। इस दौरान कर्मचारियों ने पौधे लगाने के साथ ही पेड़ों की सुरक्षा का संकल्प भी लिया। इस मौके पर नगर पंचायत अधिकारी दीपक प्रताप, पर्यावरण प्रमुख वन सरपंच ललिता प्रसाद मंमगाई, वन दरोगा मदन सिंह बिष्ट, वन दरोगा कलम सिंह भण्डारी आदि मौजूद थे।