वृद्धजनों की सेवा का लिया संकल्प

Spread the love

वृद्धाश्रम में धूमधाम के साथ मनाई 5वीं वर्षगांठ
45 समाजसेवी वृद्धों को किया सम्मानित
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : ग्रामसभा मलेठी स्थित ठाकुर सुंदर सिंह चौहान वृद्धाश्रम की पांचवी वर्षगांठ धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान सदस्यों ने वृद्धजनों की सेवा का संकल्प लिया। साथ ही नयार घाटी सतपुली क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक महिला एवं पुरुषों को सम्मानित किया गया।
आश्रम के संस्थापक सुंदर सिंह चौहान के द्वारा 45 लोगों को सम्मानित किया गया। जिसमें चकबंदी के प्रणेता गणेश गरीब, सत्य प्रसाद शर्मा, रणवीर सिंह रावत, गिराज माहेश्वरी समेत कई समाजसेवी शामिल रहे। सामाजिक कार्यकर्ता एवं सदस्य जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीएलबी पुष्पेंद्र राणा एवं पत्रकार जगमोहन सिंह डांगी, प्रमोद खंडूड़ी, राज नितिन सिंह रावत को पत्रकारिता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजकमल नेगी ने किया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष सतपुली जितेंद्र चौहान, वार्ड सदस्य अमित रावत, चंद्र मोहन सिंह रावत, रिंकी रावत, दीपिका मियां, बंधुवर सेवा समिति के सदस्य रणवीर सिंह, त्रिलोक सिंह नेगी, गंगा सिंह बिष्ट, सुरजन सिंह रौतेला, सोनी चौहान, त्रिलोक सिंह चौहान, कान्हा असवाल, आश्रम के मैनेजर पुनीत रावत, विपुल सिंह रावत, लेखक कवि राकेश खंतवाल, सावित्री ममगाई, गीता रावत, सविता रावत, निकिता चौहान, नेहा आदि मौजूद रहे। वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह के कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र प्रसाद नैथानी ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *