जन-जन तक योग के संदेश को पहुंचाने का संकल्प

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत भारत स्वाभिमान न्यास के 32वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश समाज और राष्ट्र के प्रति योग आयुर्वेद व स्वदेशी को अपनाने व इसका प्रचार-प्रसार करने का संकल्प लिया गया।
उमेश नगर स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला प्रभारी दिनेश जुयाल ने किया। वेद मंत्रों के साथ हवन यज्ञ किया गया, जिसमें भारत स्वाभिमान के सदस्यों ने आहूतियां देकर सभी लोगों के स्वस्थ रहने की कामना की। कहा कि योग व आयुर्वेद के प्रयोग से मनुष्य निरोग रह सकता है। कहा कि लोगों को विदेशी वस्तुओं की बजाय स्वदेशी वस्तुओं का ही इस्तेमाल करना चाहिए। इस मौके पर जितेंद्र, विजय भाटिया, रविंद्र नेगी, चंद्रकिशोर असवाल, रूप सिंह, महेश आंनद, सुनैना देवी, पिंकी पोखरियाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *