स्वयं सेवियों को दिलाया नशे से दूर रहने का संकल्प

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जीआईसी धोबीघाट में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के शिविर के चौथे दिन स्वयं सेवियों को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान स्वयं सेवियों ने सफाई अभियान भी चलाया और अन्य लोगों से भी सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी दिगम्बर सिंह बिष्ट ने ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते नशे के चलन पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शराब व अन्य नशा ग्रामीणों को धीरे-धीरे खोखला करता जा रहा है। यदि समय रहते इस गंभीर समस्या के प्रति कदम नहीं उठाए गए तो एक समय बाद पहाड़ पूरी तरह से नशे के गर्त में चले जाएंगे और फिर पछताने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा। उन्होंने स्वयं सेवियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाते हुए अन्य लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की अपील की। इसके बाद स्वयं सेवियों ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। जिसके तहत उन्होंने सड़क से विद्यालय को आने वाले रास्ते में किनारे की झाड़ियों आंिद को साफ किया और विद्यालय का आंगन व कक्षाकक्षों में भी साफ-सफाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *