देश की एकता व सद्भावना के लिए कार्य करने का लिया संकल्प

Spread the love

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में आयोजित किया गया कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने देश की एकता व सद्भावना के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य जानकी पंवार ने शिक्षक व छात्र-छात्राओं को सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा दिलाई गई। सभी ने भारत वासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने तथा किसी भी प्रकार की हिंसा में सहायक न बनने व अपने मतभेदों को बातचीत एवं संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने हेतु प्रतिज्ञा ली। प्राचार्य ने छात्र छात्राओं से आपसी सद्भाव के साथ मिलजुल कर रहने और किसी भी हिंसात्मक गतिविधियों में शामिल न रहने की अपील की। बताया की आज के दिन देश की एकता-अखंडता को बरकरार रखने के उद्देश्य से सभी सरकारी कार्यालयों में सौहाद्र्र बनाए रखने का संकल्प लिया जाता है। भारतीय संविधान के तहत देश में कानून का सम्मान रखते हुए सभी को सम्मानजनक जीवन यापन करने का अधिकार है। राष्ट्रीय सद्भावना दिवस मनाने का मुख्य विचार हिंसा को समाप्त करके देश की एकता और अखंडता को बरकरार रखना है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ प्रवीन जोशी, भगवत रावत, डा शोभा रावत, संदीप किमोठी, डा दया किशन जोशी, डा प्रियम अग्रवाल, डा संत कुमार, उमेश, संदीप चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *