ऋषि दयानंद के विचारों पर चलने का लिया संकल्प
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : आर्य समाज की ओर से ऋषि दयानंद का दो सौ वां जन्म दिवस मनाया गया। इस दौरान आर्य कन्या इंटर कॉलेज की विद्यार्थियों व सदस्यों ने यज्ञ कर ऋषि दयानंद के विचारों पर चलने का संकल्प लिया
सोमवार को नजीबाबाद रोड स्थित आर्य समाज परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आर्य समाज के सदस्य आशुतोष वर्मा ने कहा कि ऋषि दयानंद का जन्म 1824 में गुजरात में हुआ था। उन्होंने सदैव सामाजिक हितों को लेकर कार्य किया। दस अप्रैल 1875 को उन्होंने ही आर्य समाज की स्थापना की। उन्होंने समाज को वेदों की ओर लौटो का संदेश दिया। समाज में फैली जातिवाद, अशिक्षा, दहेज प्रथा, बली प्रथा, सती प्रथा के खिलाफ भी आवाज उठाई। कहा कि स्वामी के प्रगतिशील विचार और विश्व कल्याण की भावना हमें सदियों तक प्रेरित करती है। इस दौरान आर्य कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने भाषण व भजनों की भी प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों ने अपने जीवन में ऋषि दयानंद के बताए मार्ग पर चलने का भी संकल्प लिया। इस मौके पर दीपक फूल, सरोज रावत, रेणू नेगी, विजय लक्ष्मी, दमयंती, पवन आदि मौजूद रहे।